Jazzy - B Recently Visited Yo Yo Honey Singh And Clicks A Pic Of Him With Yo Yo And He Also Clear That Yo Yo Honey Singh Is Now Fit And Fine And He Will Come Soon With His New Songs.
नई दिल्ली: रैपर हनी सिंह को लेकर पाकिस्तान के मशहूर बैंड ''रेत'' के गायक वाझी फारूकी ने एक बड़ा बयान दिया है। वाझी फारूकी ने भारतीय गायकों की पाकिस्तान में लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए कहा कि,अगर हनी सिंह पाकिस्तान में परफॉर्म करने आए तो वहां एक दिन की छुट्टी हो जाएगी।
SourcePunjab Kesari
दिल्ली आए वाझी फारूकी ने कहा कि अब एक सोच बन गई है कि सभी बेहतरीन सिंगर पाकिस्तान में हैं और सभी अवसर इंडिया में लेकिन ऐसा नहीं है। वाझी ने कहा कि यह सही है कि इंडिया हमारे लिए कर्म भूमि है और मुझे खुशी है कि भारत में हमारे टैलेंट को सराहा जाता है। इसके अलावा अगर भारत में हमारे फैन्स हैं तो पाकिस्तान में भी इंडियन सिंगर्स के लिए दीवानगी बेशुमार है लेकिन इंडियन सिंगर्स वहां लगातार परफॉर्म नहीं करते। शायद वे पाकिस्तान जाने में झिझकते हैं और वीजा भी एक वजह हो सकती है।
हालांकि आशा भोंसले, सोनू निगम और कभी-कभार मीका भी परफॉर्मेंस के लिए पाकिस्तान आते रहे हैं। लेकिन अगर हनी सिंह पाकिस्तान आ गए तो वहां एक दिन की छुट्टी हो जाएगी क्योंकि पाकिस्तान में उनके बेशुमार फैन्स मौजूद है